बैतूल के आमला में स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने जताया विरोध
26 अगस्त, बुधवार: बैतूल के आमला में स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पाथाखेड़ा से पैदल मार्च निकालकर बिजली कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने भी स्मार्ट मीटर का विरोध किया।
