डिंडौरी में करोड़ों से बना स्वास्थ्यकर्मियों का आवासीय परिसर बदहाल, पानी-बिजली के अभाव में खाली भवन
26 अगस्त, बुधवार: डिंडौरी के गांगपुर में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए करोड़ों रुपये से बना आवासीय परिसर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाल है। पानी, बिजली, सड़क और सुरक्षा की समस्या के कारण कई आवास खाली पड़े हैं। कर्मचारियों ने सुविधाएं जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
