डिंडौरी जिला जेल में रक्षाबंधन पर भावुक नजारा, बहनों ने कैदी भाइयों को बांधी राखी
28 अगस्त, शुक्रवार: डिंडौरी जिला जेल में रक्षाबंधन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बहनें जेल पहुंचती रहीं और कैदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। मुलाकात के दौरान कई बहनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने भाइयों के बेहतर भविष्य की कामना की।
