नरसिंहपुर के घघरोला खुर्द में 3 किमी सड़क की मांग, ग्रामीणों संग कलेक्टर पहुंचे बच्चे
27 अगस्त, गुरुवार: नरसिंहपुर के गाडरवारा तहसील स्थित घघरोला खुर्द में करीब 3 किलोमीटर सड़क बदहाल है। बारिश में कीचड़ और पानी से आवागमन मुश्किल हो जाता है। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से सड़क निर्माण की गुहार लगाई।
