भिंड में जमीन नामांतरण के बदले 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
27 अगस्त, गुरुवार: भिंड के मेहगांव में लोकायुक्त पुलिस ने जमीन नामांतरण के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी संजय बघेल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार पटवारी ने पहले 30 हजार रुपये मांगे थे, बाद में 10 हजार में सौदा तय हुआ। लोकायुक्त ने ट्रैप कर कार्रवाई की।
