मुरैना में स्टीमर सेवा शुरू नहीं होने पर कांग्रेस नेता ने चंबल में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया
27 अगस्त, गुरुवार: मुरैना के पिनाहट-उसेद घाट पर स्टीमर सेवा शुरू नहीं होने से नाराज महुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेर तोमर ने चंबल नदी में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल नदी में पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। रक्षाबंधन से पहले स्टीमर सेवा शुरू करने की मांग को लेकर विरोध किया गया।
