उमरिया के बांधवगढ़ में पेड़ों को बांधी राखी, महिला वनकर्मियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
28 अगस्त, शुक्रवार: उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में महिला वनकर्मियों ने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने पेड़ों को भाई मानकर पूजा की, तिलक और आरती के बाद रक्षा सूत्र बांधा। वनकर्मियों ने वृक्षों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
