रीवा में संजय गांधी अस्पताल की 4 मंजिला इमारत से युवक गिरा, हालत गंभीर; पुलिस जांच जारी
31 अगस्त, सोमवार: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अस्पताल की चार मंजिला इमारत से गिरा था। परिजनों के अनुसार युवक लंबे समय से बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
