शाजापुर के मदाना से शुरू हुई 375 KM गौ माता पदयात्रा, राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प
2 सितंबर, बुधवार, शाजापुर: मदाना से गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 375 किलोमीटर लंबी सांवरिया सेठ गौ माता पदयात्रा शुरू हुई। यात्रा पांच दिनों में राजस्थान के श्री सांवरिया सेठ मंदिर तक पहुंचेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।
