बैतूल के अम्बाडा में जंगली सुअरों ने मक्का-मूंगफली की फसलें चौपट कीं, मुआवजे की मांग
3 सितंबर, गुरुवार, बैतूल: आठनेर के अम्बाडा गांव में जंगली सुअरों ने किसानों की मक्का और मूंगफली की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि रात में खेतों में घुसकर सुअर फसलें बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा और सुरक्षा की मांग की है।
