उज्जैन में महाकाल दर्शन को आए युवक की होटल में लाश, हत्या के एंगल से जांच; दोस्त फरार
4 सितंबर, शुक्रवार: उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आए 38 वर्षीय मुकेश कुमार की होटल टेम्पल व्यू के कमरे में लाश मिली। साथ आया दोस्त विनीत गोयल 3 सितंबर को होटल का बिल चुकाकर चला गया था। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर CCTV फुटेज खंगाल रही है।
