MP : कृष्ण जन्मोत्सव देख लौट रहीं 3 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, गांव में पसरा मौत का मातम
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के हरफूल का पुरा गांव में शुक्रवार रात कुछ घरों की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां मंदिर से जन्माष्टमी का उत्सव देखकर घर वापस लौट रही तीन महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई।
