MP के शाजापुर में बड़ा हादसा, NH-52 पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग घायल
मध्य प्रदेश के शाजापुर में रविवार तड़के हुए एक भीषण बस हादसे में 29 यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
