बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी ‘कॉलर वन’ पहुंचा यूपी, साथी हथिनी के साथ मिर्जापुर-प्रयागराज में विचरण
7 सितंबर, सोमवार: उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का रेडियो कॉलर हाथी ‘कॉलर वन’ साथी हथिनी के साथ मध्यप्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। दोनों मिर्जापुर और प्रयागराज के जंगलों में विचरण कर रहे हैं। वन विभाग रेडियो कॉलर से हाथी की निगरानी कर रहा है।
