मुरैना में दलदल भरे रास्ते से बाइक पर पहुंचे कलेक्टर, डूब प्रभावित गांवों का लिया जायजा
7 सितंबर, सोमवार: मुरैना में लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के बाद कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने जौरा और कैलारस के डूब प्रभावित गांवों का जायजा लिया। दलदल भरे रास्तों को उन्होंने मोटरसाइकिल से पार किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं।
