खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते, हर्षा रिछारिया ने दी अनशन पर बैठने की धमकी
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में आए करीब 200 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को शिफ्ट करने के चार प्रयास विफल रहे हैं। इस पर साध्वी हर्षा रिछारिया ने कहा कि खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिमा को हटाने का पांचवां प्रयास हुआ तो सनातनी अनशन पर बैठेंगे।
