गुना में गाय को पैर मारने के बाद बुजुर्ग से मंगवाई माफी, जमीन पर झुकने का वीडियो वायरल
10 सितंबर, गुरुवार: गुना के जामनेर में गाय को पैर मारने के बाद बुजुर्ग जमीलउद्दीन से गाय के सामने झुककर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल है। बुजुर्ग ने पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है, जबकि थाना प्रभारी के अनुसार दोनों पक्षों से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
