1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं
खंडवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स बीते चार दशक से छेड़छाड़ के मामले में फरार था। पुलिस ने अब उसे दबोचा लिया है। हालांकि पूछताछ के दौरान उसने कहा है कि उसे कुछ भी याद नहीं।
