मुरैना के पोरसा में बारिश से गली बनी नदी, जलभराव से परेशान लोगों ने मांगी नाव
15 सितंबर, मंगलवार: मुरैना के पोरसा के वार्ड 4 में बारिश के बाद नागाजी गौशाला के पास की गली जलमग्न हो जाती है। पानी घरों में घुसने से लोग परेशान हैं। स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर निवासी राम शर्मा ने तंज कसते हुए प्रशासन से नाव की मांग की।
