शाजापुर के गुलाना में किसानों की रैली, सोयाबीन फसल सर्वे और कृषि यंत्रों से GST हटाने की मांग
15 सितंबर, मंगलवार: शाजापुर के गुलाना में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बारिश से खराब हो रही सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे, राहत राशि और बीमा क्लेम देने के साथ कृषि यंत्रों व खेती के सामान से GST खत्म करने की मांग की।
