उज्जैन में दूध के भाव को लेकर किसानों का आक्रोश, 10 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव
7 सितंबर, सोमवार: उज्जैन के जूना खेड़ा में दूध उत्पादक किसानों का सम्मेलन हुआ। किसानों ने दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट करने की मांग की है। मांग को लेकर 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया गया है।
