उज्जैन के नागदा में रेलवे ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 4 गुना मुआवजे की मांग पर किसान धरने पर
14 सितंबर, सोमवार, उज्जैन: नागदा के रोहलखुर्द में रेलवे के नए बायपास ट्रैक के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान बारिश के बीच धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग है कि पहले जमीन का मूल्य बाजार भाव से तय हो और फिर उसका चार गुना मुआवजा दिया जाए। 600 से ज्यादा किसान प्रभावित हो सकते हैं।
