शिवपुरी के नावली गांव में शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम, पुलिस की समझाइश पर खत्म हुआ प्रदर्शन
14 सितंबर, सोमवार, शिवपुरी: नावली गांव में सरकारी शराब दुकान बंद कराने या स्थान बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद ग्रामीणों ने खोड़-सिरसौद मार्ग पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया। पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो गया।
