पन्ना में बांध विस्थापन के खिलाफ दूसरे दिन भी ‘चिता आंदोलन’, मुआवजा और पुनर्वास की मांग
14 अगस्त, सोमवार, पन्ना: मझगांय बांध के डूब क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर और विस्थापन की समस्या को लेकर जय किसान संगठन का ‘चिता आंदोलन’ दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने लंबित मुआवजे, उचित पुनर्वास और पात्र परिवारों के अधिकारों की मांग उठाई।
