सिंगरौली के चितरंगी में गांजे के 8 हरे पौधे जब्त, 60 वर्षीय आरोपी रघुनाथ सिंह गिरफ्तार
14 सितंबर, सोमवार, सिंगरौली: चितरंगी पुलिस ने धनपान थाना क्षेत्र के सुकहर टोला में कार्रवाई कर 8 हरे गांजा पौधे जब्त किए। पौधों का कुल वजन 13.648 किलो और अनुमानित कीमत करीब 2.72 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने 60 वर्षीय रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया।
