नरसिंहपुर में पटवारियों का प्रदर्शन, स्वामित्व पंजीयन से अलग रखने समेत कई मांगें
15 सितंबर, मंगलवार: नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने जिला अध्यक्ष राहुल पटेल के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों ने स्वामित्व पंजीयन के व्यक्तिगत दायित्व वाले कामों से अलग रखने, फार्मर आईडी पर कार्रवाई नहीं करने, गिरदावरी और सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की।
