राजगढ़ के सुठालिया में किसानों का धरना, सिंचाई परियोजना प्रभावितों ने मांगा चार गुना मुआवजा
15 सितंबर, मंगलवार: राजगढ़ के सुठालिया में सिंचाई परियोजना से प्रभावित डूब क्षेत्र के किसानों ने बस स्टैंड पर धरना दिया। किसानों ने जमीन और संपत्तियों का चार गुना मुआवजा, उचित पुनर्वास और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
